Indian क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। यह टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम सभी मैचों की मेजबानी करेगा। पहला मैच 30 सितंबर, 2025 को होगा। रजत पाटीदार पहले मैच की कप्तानी करेंगे।
यह भी पढ़े :- सूर्यकुमार यादव ने भारत द्वारा पाकिस्तान से हाथ न मिलाने के फैसले पर कहा : 'जीवन में कुछ चीजें खेल भावना से आगे हैं
बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर में होने वाली आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत ए टीम की घोषणा की। ये तीन एकदिवसीय मैच 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर, 2025 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।
India vs Australia: भारतीय टीम पर एक नज़र पहले वनडे के लिए भारत ए टीम
मैच:- रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।
यह भी पढ़े :- PAK vs India 2025: इन नए भारतीय खिलाड़ियों की होगी पहली जंग, गिल के लिए भी रहेगा खास मुकाबला
दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत ए टीम:- तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (वीसी), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
India vs Australia ODI: तारीख, समय और स्थान देखें
- 3 अक्टूबर 2025 - दूसरा एक दिवसीय मैच दोपहर 1:30 बजे - कानपुर
- 5 अक्टूबर 2025 - तीसरा एक दिवसीय मैच दोपहर 1:30 बजे कानपुर

