Bihar Bhumi Update: ज़मीन मालिकों के लिए बड़ी पहल, सरकार ने जारी किए नए निर्देश

0 DAILY HINDI NEWS

 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व महाअभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसका लक्ष्य हर घर तक पहुंचना राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड को अपडेट करना है। इसके तहत जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र घर-घर जाकर वितरित किए जाएंगे। अनुसूचित जाति-जनजाति टोला तक विशेष अभियान चलाने की योजना है। टीम भावना और समन्वय ही इस अभियान की रीढ़ है।

https://www.dailyhindinews.in/


राजस्व महाअभियान की तैयारी शुरू, मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण 

 इस पर प्रकाश डाला गया

राजस्व महाअभियान की तैयारी शुरू

हर घर तक पहुंचेगी राजस्व सेवा

टीम भावना से अभियान सफल होगा

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व महाअभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसे सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व महाअभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक जनोन्मुखी पहल है।

उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य है, हर घर तक पहुंचना, राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड अपडेट करना। इसके तहत जमाबंदी की प्रति, पंफलेट एवं आवेदन प्रपत्र घर–घर जाकर वितरित किए जाएंगे। हल्का स्तर पर दो शिविरों का आयोजन किया जाएगा और आवेदनों को साक्ष्य के साथ कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा।



उन्होंने बताया कि अभियान में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का सहयोग लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। अनुसूचित जाति–जनजाति टोला तक विशेष अभियान चलाने की योजना भी बनाई गई है, ताकि डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की तर्ज पर वंचित वर्ग तक समुचित सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा कि टीम भावना एवं समन्वय ही इस अभियान की रीढ़ है। गांवों में पूछे जाने वाले सवालों का सकारात्मक जवाब देने के लिए नीचे स्तर तक की टीम को तैयार रखना होगा। प्रशिक्षण में राज्य के सभी जिलों से एक–एक भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक बंदोबस्त अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।


और पड़े | → Bihar Draft Voter List :पटना में सबसे अधिक 46.51 लाख मतदाता हैं, शिवहर में सबसे कम 2.95 लाख मतदाता हैं

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News, Entertainment, Online Earning, Sports News, Technology, Health